जामसांवली पदयात्रा के लिए बनेगा नया श्रीराम रथ, गणेश बालपांडे ने दिए 2 लाख रुपये

पांढुरना। प्रतिवर्ष के अंतिम शनिवार को नगर के गुजरी बाजार स्थित अति प्राचीन हनुमान मंदिर से विशाल जामसांवली पदयात्रा समिति के तत्वावधान में जिले के सौसर तहसील स्थित चमत्कारी जामसांवली श्री हनुमान मंदिर तक भव्य पैदल यात्रा निकाली जाती है। इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में हनुमान भक्त शामिल होते हैं। यात्रा का प्रमुख आकर्षण राम रथ होता है, जिसमें विशेष धातु से निर्मित भगवान श्रीराम, माता जानकी, भैया लक्ष्मण एवं वीर हनुमान की लगभग एक क्विंटल चार किलो वजनी प्रतिमाएं विराजमान रहती हैं, जिन्हें भक्त पैदल खींचते हुए जामसांवली धाम तक ले जाते हैं।

वर्ष 2026 के अंतिम शनिवार को निकलने वाली पदयात्रा के लिए नवनिर्मित श्रीराम रथ की आवश्यकता को देखते हुए मानव अधिकार परिषद उत्तर भारत के अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड संयोजक गणेश (बापू) डोमाजी बालपांडे ने रथ निर्माण हेतु 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है। यह जानकारी विशाल जामसांवली पदयात्रा समिति के मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत कावले ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि राशि प्राप्त होते ही समिति द्वारा श्रीराम रथ के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। वर्ष 2026 में यही मनमोहक प्रतिमाएं नए रथ पर सवार होकर पांढुरना से जामसांवली तक जाएंगी। इस घोषणा से क्षेत्र के हनुमान भक्तों एवं धार्मिक संगठनों में हर्ष का माहौल है। समिति सदस्यों ने बालपांडे परिवार के इस आध्यात्मिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है तथा रथ पूजन का प्रथम अधिकार भी बालपांडे परिवार को प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है।

 

Next Post

भागीरथपुरा के 18 मृतकों का पोस्टमार्टम क्यों नहीं किया? दो का ही क्यों..?

Sat Jan 10 , 2026
इंदौर:शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी से करीब 20 लोगों की मौत हो गई. इतनी संख्या में मौत होने पर प्रशासन ने सिर्फ दो लोगों का ही पोस्टमार्टम किया है, बाकी 18 लोगों की मौत का कारण पता लगाना उचित नहीं समझा! उक्त मामले में स्थानीय प्रशासन की गंभीर […]

You May Like