मोहगांव जलाशय में बाइक सहित गिरने से युवक की मौत, सुरक्षा रेलिंग न होने से हुआ बड़ा हादसा

सौंसर : मोहगांव जलाशय मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग के अभाव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बीती रात बाइक अनियंत्रित होने से एक युवक गहरे बांध में समा गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

​ मिली जानकारी के अनुसार, युवक सोमवार देर शाम एक मजदूर को छोड़ने नांदनवाड़ी गया हुआ था। देर रात वापसी के दौरान मोहगांव बांध के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे के दौरान मोटरसाइकिल तो महज 5 फीट नीचे जाकर अटक गई, लेकिन गति और झटके की वजह से युवक करीब 50 फीट पीछे छिटकते हुए सीधे 100 फीट गहरे जलाशय में जा गिरा। अत्यधिक गहराई और गंभीर चोटों के चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, विभाग के खिलाफ आक्रोश-

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जलाशय मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। बांध के खतरनाक किनारों पर न तो मजबूत रेलिंग लगाई गई है और न ही रोशनी की समुचित व्यवस्था है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि किनारे पर रेलिंग होती, तो युवक पानी में गिरने से बच सकता था और उसकी जान बचाई जा सकती थी। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में सिंचाई विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।

​पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा की मांग-

घटना की सूचना मिलते ही मोहगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर अग्रिम जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बांध क्षेत्र में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीनो ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बांध किनारे तत्काल मजबूत रेलिंग और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए।

Next Post

साधु पर चाकू से जानलेवा हमला

Tue Oct 13 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर स्थित हनुमान टोरिया मंदिर परिसर में एक साधु पर बदमाशों ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में घायल साधु अखंडानंद गिरि स्वामी के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह-सुबह […]

You May Like

Play sound