गुलाबरा चौक में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

छिंदवाड़ा. कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलाबरा चौक में लंबे समय से की जा रही सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग अब पूरी हो गई है पुलिस द्वारा चौक में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं इससे क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने और उत्पात मचाने वाले तत्वों की पहचान करने में मदद मिलेगी स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ेगी और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा।दरअसल गुलाबरा क्षेत्र में लंबे समय से असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं।क्षेत्रवासियों का कहना था कि कुछ लोगों की हरकतों से आसपास रहने वाले परिवार परेशान रहते हैं पिछले दिनों दीपावली के अवसर पर युवकों द्वारा एक-दूसरे पर रस्सी बम फेंकने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवकों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई की थी। लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए चौक में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठ रही थी अब कैमरे लगने से क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद

Next Post

दिसंबर में नीतिगत ब्याज में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है एसबीआई

Thu Nov 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अनुसंधान विभाग की गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौद्रिक नीति को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों के अनुकूल और प्रतिकूल रुझानों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक दिसंबर की द्वैमासिक समीक्षा में नीतिगत दर रेपो […]

You May Like