त्योहारों पर पुलिस की सख्ती, कई शराबी पकड़े गए

इंदौर: त्योहारों को लेकर सुरक्षा के मद्देनज़र क्राइम ब्रांच ने देर रात शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इसमें 150 से अधिक लोगों की जांच की गई, जिनमें कई लोग सड़क पर शराबखोरी करते हुए पकड़ाए. सभी को संबंधित थानों के सुपुर्द किया.देर रात करीब दो बजे तक क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने सुपर कॉरिडोर, बायपास और अन्य संवेदनशील इलाकों में चेकिंग की.

इस दौरान कई लोग कारों में बैठकर शराब पीते मिले. उन्हें पकड़कर थानों में कार्रवाई के लिए भेजा. चेकिंग में जम्मू-कश्मीर, धार, खरगोन, देवास और ग्वालियर से आए कुछ लोग भी रात में घूमते मिले. पुलिस ने उनका नाम-पता और इंदौर आने का कारण पूछताछ कर स्थानीय रिश्तेदारों की जानकारी जुटाई. संतोषजनक जवाब मिलने पर उन्हें छोड़ दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाना पुलिस जन्माष्टमी की तैयारियों में व्यस्त थी, इसलिए क्राइम ब्रांच ने पूरे शहर में यह अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया.

Next Post

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने क्षेत्र में निकाला जुलूस

Mon Aug 18 , 2025
इंदौर:सुबह मॉर्निंग वॉक और बच्चियों को स्कूल छोड़ने जा रही महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए. संयोगितागंज पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाके में जुलूस निकाला और सख्त संदेश दिया.दो दिन पहले पालदा के प्रकाश नगर स्थित शिव मंदिर के पास एक […]

You May Like

मनोरंजन