मोटरसाइकिल की डिग्गी से 63 सीसी सिरप जप्त

चितरंगी। स्थानीय पुलिस ने एक मोटरसाइकिल के डिग्गी से 63 सीसी प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

चितरंगी टीआई सुधेश तिवारी के अनुसार मुखबिरों के जरिये सूचना मिली कि गढ़वा तरफ से एक युवक प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप बेचने जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम रवाना की गई और बस स्टैण्ड के पास संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर दबोचते हुये मोटरसाइकिल के तलाशी के दौरान डिग्गी से प्रतिबंधित कोडिन युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप 63 सीसी जप्त कर आरोपी विनोद कुमार बैस पिता लोकमणि बैस उम्र 27 वर्ष निवासी रजदहा को गिरफ्तार करते हुये उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट 8, 21, 22 के तहत अपराध दर्ज किया गया। उक्त कार्रवाई में टीआई के अलावा एएसआई सतीश दीक्षित, आरक्षक वीरप्रताप सिंह, सुभाष पाल, राजेश मिश्रा, मुकेश पाण्डेय, शुभम पटले की भूमिका सराहनीय रही।

Next Post

हाई कोर्ट का सख्त आदेश : 7 दिन में निजी व अपात्र वाहनों से हटें हूटर-सायरन और फ्लैश लाइट

Thu Jul 31 , 2025
इंदौर. हाई कोर्ट ने शहर और प्रदेशभर में निजी व अपात्र वाहनों पर अवैध रूप से लगाए जा रहे हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट और गलत नंबर प्लेट पर सख्ती दिखाई है. कोर्ट ने सभी ऐसे वाहन मालिकों को 7 दिन के भीतर इन्हें हटाने और नंबर प्लेट सही करने का […]

You May Like