बीएचईएल में राजभाषा गतिविधियों में नवाचार और नवीनता लाना आवश्यक: उपाध्याय

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की भोपाल इकाई में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों ने प्रशासनिक तथा तकनीकी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सभी विभागों से कर्मचारियों को हिंदी कार्य के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजभाषा से जुड़ी गतिविधियों में नवाचार और नवीनता लाना आवश्यक है, ताकि हिंदी का प्रयोग अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बन सके।

उन्होंने सुझाव दिया कि विभागीय हिंदी ई-पत्रिकाओं में ऐसे विषयों को प्राथमिकता दी जाए, जो कंपनी की कार्यप्रणाली और उत्पादकता के लिए प्रत्यक्ष रूप से लाभकारी हों। इनमें 5-एस व्यवस्था, रखरखाव प्रणाली, कार्य प्रणाली में सुधार के सुझाव, उपलब्धियां, दौरे के अनुभव, इंजीनियरिंग हाइलाइट्स तथा गुणवत्ता प्रबंधन जैसे विषय शामिल किए जाएं।

इससे पूर्व महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि कर्मचारियों के सामूहिक और समर्पित प्रयासों से बीएचईएल भोपाल इकाई उत्पादन के साथ-साथ राजभाषा कार्यान्वयन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।

अंत में प्रबंधक (राजभाषा) पूनम साहू ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गत तिमाही की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की।

Next Post

अवध एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर को मज़बूत करेगा, लखनऊ - कानपुर के बीच नयी औद्योगिक संभावनाएं खोलेगा: नाइट फ्रैंक इंडिया

Fri May 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 मई (वार्ता) अचल सम्पत्ति बाजार की प्रतिष्ठित परामर्श सेवा कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया का अनुमान है कि जल्द ही शुरू होने वाला लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और मैन्युफ़ैक्चरिंग क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा। नाइट फ्रैंक इंडिया ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि […]

You May Like