भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर

Arun Govil ने खुलासा किया कि वह ‘रामायणम’ में राजा दशरथ का किरदार निभाने के लिए शुरुआत में तैयार नहीं थे। फिल्म को रामानंद सागर की ‘रामायण’ से जोड़ने की सोच के बाद उन्होंने इस भूमिका के लिए हामी भरी।

भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक अरुण गोविल एक बार फिर रामायण की दुनिया से जुड़ने जा रहे हैं। हालांकि इस बार वह भगवान राम नहीं, बल्कि राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ में अरुण गोविल की मौजूदगी को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। लेकिन हाल ही में अभिनेता ने खुलासा किया कि वह शुरुआत में इस भूमिका को निभाने के लिए तैयार नहीं थे।

एक इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल ने बताया कि जब उन्हें ‘रामायणम्’ में राजा दशरथ का रोल ऑफर किया गया, तो उन्होंने तुरंत हामी नहीं भरी थी। उनका मानना था कि वर्षों तक भगवान राम के रूप में पहचाने जाने के बाद दर्शकों के लिए उन्हें किसी अन्य किरदार में स्वीकार करना आसान नहीं होगा। अरुण गोविल ने कहा कि वह इस भूमिका को लेकर असमंजस में थे, लेकिन फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और मेकर्स चाहते थे कि नई फिल्म का इमोशनल जुड़ाव रामानंद सागर की ऐतिहासिक ‘रामायण’ से भी बना रहे। इसी वजह से उन्होंने विशेष रूप से अरुण गोविल को इस किरदार के लिए चुना।

पुराना अनुभव बना था चिंता की वजह
अभिनेता ने बताया कि उनकी हिचकिचाहट के पीछे एक पुराना अनुभव भी था। कई साल पहले उन्हें एक फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था। उस समय भी वह इस भूमिका को लेकर आश्वस्त नहीं थे, लेकिन निर्माताओं के आग्रह पर उन्होंने फिल्म की थी। हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। इसी कारण वह दोबारा रामायण से जुड़े किसी अलग किरदार को निभाने को लेकर सावधान थे। लेकिन इस बार उन्हें लगा कि कहानी और प्रस्तुति अलग है, इसलिए उन्होंने अंततः यह भूमिका स्वीकार कर ली।

रणबीर कपूर की तारीफ की
फिल्म में भगवान राम की भूमिका अभिनेता रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण गोविल ने कहा कि रणबीर एक प्रतिभाशाली और सक्षम अभिनेता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि रणबीर अपने किरदार के साथ न्याय करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि दर्शकों के मन में भगवान राम की उनकी छवि आज भी गहराई से बसी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे सितारे नजर आएंगे। इसका पहला भाग इस साल दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है।

Next Post

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल

Sun May 31 , 2026
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ ‘चुन्नरी चुन्नरी’ पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। फैंस उनके एनर्जेटिक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन […]

You May Like