बच्चे ने तारपीन का तेल का किया सेवन, रेफर के दौरान मौत

नवभारत न्यूज

दमोह.बच्चे पर ध्यान न देने से तीन वर्षीय बच्चा गोविंद पिता महेश विश्वकर्मा निवासी इमलाई ने तारपीन के तेल का सेवन कर लिया. जिसे तत्काल आनन-फानन में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जिसका उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर महेश लोधी, डॉक्टर विक्रम पटेल और डॉक्टर सोनू शर्मा के द्वारा किए जाने के उपरांत बच्चे की हालत गंभीर होने पर निजी एंबुलेंस से नर्स शैफी चौरसिया और नूरजहां परवीन ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल ही बच्चों को ऑक्सीजन लगाकर जबलपुर रेफर किया. लेकिन रास्ते में पहुंचते ही बच्चे ने दम तोड़ दिया, जिसे वापस दमोह जिला अस्पताल लाया गया. वापिस शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है, सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Next Post

सोना‌, चांदी में तेजी

Sun Mar 16 , 2025
इंदौर, 16 मार्च (वार्ता) सप्ताहांत सोना एवं चांदी में मजबूती दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 400 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिका। वहीं चांदी 1700 रुपये ऊंची होकर बिकी। कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 87800 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 89200 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। […]

You May Like