सोना‌, चांदी में तेजी

इंदौर, 16 मार्च (वार्ता) सप्ताहांत सोना एवं चांदी में मजबूती दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 400 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिका। वहीं चांदी 1700 रुपये ऊंची होकर बिकी।

कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 87800 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 89200 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 97800 रुपये पर हुई और यह शनिवार को 99500 रुपये बिकी।

कामकाज में सोना ऊंचे में 89200 नीचे में 87700 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 99500 तथा नीचे 97450 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2983 डॉलर तथा चांदी 3380 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

 

Next Post

प्रेमचंद का इस्तीफा उत्तराखंड के लोगों की जीत : कांग्रेस

Sun Mar 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड कांग्रेस ने कहा है कि राज्य सरकार के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का अहंकार उन्हें ले डूबा और उन्हें इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे को उत्तराखंड की […]

You May Like