रुपया 97 प्रति डॉलर के करीब

मुंबई, 20 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 16 पैसे टूटकर 96.86 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सुबह कारोबार शुरू होने के कुछ देर बाद ही रुपया 97 प्रति डॉलर के एकदम करीब पहुंच गया था। यह पहली बार 96.9575 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गया था। पिछले कुछ दिनों से भारतीय मुद्रा लगातार नये निचले स्तर का रिकॉर्ड बना रही है। मंगलवार को यह 50 पैसे लुढ़ककर 96.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 19 पैसे नीचे 96.89 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कुछ ही देर बाद 96.9575 रुपये प्रति डॉलर तक उतरने के बाद इसमें कुछ सुधार हुआ एक समय यह 96.65 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत भी हुआ था, लेकिन अंत में लाल निशान में बंद हुआ।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में करीब 0.1 प्रतिशत की तेजी से रुपये पर दबाव रहा। साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने से भी भारतीय मुद्रा कमजोर हुई है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में दो फीसदी से अधिक की गिरावट से रुपये को समर्थन मिला। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज 2.25 प्रतिशत टूटकर 109 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया।

 

Next Post

लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय पहले राउंड में हारे

Wed May 20 , 2026
कुआलालंपुर, 20 मई (वार्ता) मलेशिया मास्टर्स 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय का कैंपेन बुधवार को खत्म हो गया, क्योंकि दोनों भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कुआलालंपुर के स्टेडियम एक्सियाटा एरिना में अपने पहले राउंड के मैच हार गए। पेरिस 2024 के सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन, जो बैडमिंटन रैंकिंग में […]

You May Like