राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात सुधार को लेकर व्यापारियों संग बैठक, कई अहम फैसले

इंदौर: शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस व नगर निगम अधिकारियों ने राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक की. आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीसीपी यातायात राजेश त्रिपाठी ने करते हुए बताया कि बैठक में सराफा एसोसिएशन, शीतलामाता बाजार, बर्तन बाजार, कपड़ा बाजार, आड़ा बाजार, खजूरी बाजार, पुस्तक व्यापारी संघ एवं रहवासी संघ के पदाधिकारी शामिल हुए.

इस दौरान एडिशनल डीसीपी नरेश कुमार अन्नोटिया, एसीपी सुप्रिया चौधरी, यातायात नियंत्रण कक्ष प्रभारी राधा यादव, सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया सहित नगर निगम अधिकारी मौजूद रहे. व्यापारियों ने सवारी रिक्शा में माल ढोने, ठेले-रिक्शा से यातायात बाधा, ई-रिक्शा की अव्यवस्था, अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या उठाई. इसके बाद अधिकारियों व व्यापारियों ने संयुक्त रूप से मुख्य मार्गों और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया.

इस दौरान डीसीपी त्रिपाठी ने समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सतत संवाद, साप्ताहिक समीक्षा बैठक, माल ढोने वाले रिक्शा पर कार्रवाई, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर क्रेन कार्रवाई तथा नगर निगम व पुलिस के साथ संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान के निर्देश दिए. व्यापारियों ने भी वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करने पर सहमति जताई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात सुधार के लिए नगर निगम, पुलिस और व्यापारी संगठन मिलकर लगातार संयुक्त कार्रवाई करेंगे.

Next Post

दोस्त को छोड़ने गए युवक पर हमला, दो भाइयों ने डंडों से पीटा

Sun Feb 8 , 2026
इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसाखेड़ी इलाके में पुराने विवाद को लेकर युवक और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया. आलोक नगर में रहने वाले सन्नी निमोरे अपने दोस्त सागर गोयल को बाइक से छोड़ने इदरीश नगर पहुंचे थे. गली नंबर 19 में ‘लाला’ के घर के पास […]

You May Like