वार्ड क्रमांक 29 में अतिक्रमण हटाने का विरोध

भोपाल:राजधानी के वार्ड क्रमांक 29 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया, नगर निगम की टीम ने बुलडोजर और अन्य उपकरणों की सहायता से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के बेघर कर दिया गया है। वहीं कुछ लोग भेदभाव का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था केवल गरीब लोगों के घरों को निशाना बनाया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सड़क जाम करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
इनका कहना
नगर -निगम का कहना था पहले से सभी को लिखित में नोटिस पहुंचाए जा चुके थे, इसके बावजूद भी वार्ड 29 के लोगों द्वारा अतिक्रमण की हुई जगह को खाली नहीं किया गया जिसके परिणाम स्वरुप सभी अवैध रूप से बने टीन शेड को हटाया गया।
शैलेन्द्र भदौरिया( अतिक्रमण अधिकारी)

Next Post

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया है जटिल

Fri Mar 7 , 2025
भोपाल :जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने की प्रक्रिया में बिचौलियों की बढ़ती भूमिका ने आम नागरिकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया जटिल लगने लगी है, जिसके कारण वे बिचौलियों की मदद लेने के लिए मजबूर हो […]

You May Like