पेट्रोल पम्प में चाकूबाजी, स्टैंड कर्मी घायल

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल पेट्रोल पम्प में पेट्रोल डलाने पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने स्टैंड कर्मी की हत्या करने के इरादे से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि गप्पू सोनकर  27 वर्ष निवासी बड़ी ओमती भरतीपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विक्टोरिया अस्पताल के साईकिल स्टेण्ड में काम करता है, रात लगभग 3-30 बजे अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 के के 7143 में पेट्रोेल भराने के लिये रानीताल पेट्रोल पम्प गया था, मोटर सायकल में पेट्रोल भराते समय एक मोटर सायकल में तीन लड़के आये और मोटर सायकल आगे पीछे करने लगे , उसने मोटर सायकल आगे पीछे करने से मना किया तो विवाद करने लगे, एक लड़के ने उसे पकड़ लिया, दूसरे लड़के ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर कमर के उपर पेट के पास एवं वायीं जांघ में चोट पहुॅचा दी ।

Next Post

केन्या में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत

Sat Feb 1 , 2025
नैरोबी, 31 जनवरी (वार्ता) केन्या में गुरूवार शाम को एक हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक विदेशी जोड़े की मौत हो गयी। केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (केसीएए) के महानिदेशक एमिल अराओ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैरोबी से उड़ान भर नाकुरू काउंटी में मबारुक की […]

You May Like

मनोरंजन