लम्बे समय से अनुपस्थित 7 सफाई संरक्षक सेवा से बर्खास्त

रतलाम:रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थय विभाग अमले द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में करवाये जा रहे सफाई कार्य का निरीक्षण निगम आयुक्त अनिल भाना ने कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नगर निगम के स्वास्थय अमले द्वारा लक्ष्मणपुरा पीएनटी कॉलोनी वाला नाला, न्यू काजीपुरा पटेल साहब की बावड़ी वाला नाला व नौलाईपुरा से चौमुखीपुल तक नाले की सफाई, हमदेश प्रेस की गली, अविष्कार अपार्टमेन्ट, बापू नगर, वार्ड 23 वार्ड 47 की नालियों की सफाई, सुभाष नगर व ईदगाह की सफाई का कार्य करवाया गया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 29 होमगार्ड कॉलोनी व प्रताप नगर में जगह-जगह गंदगी पाये जाने व लम्बे समय से अनुपस्थित सफाई संरक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने पर वार्ड प्रभारी यशवंत फतरोड़ को वार्ड प्रभारी के दायित्व से मुक्त कर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। लम्बे समय से अनुपस्थित सफाई संरक्षक मनोरमा-जगदीश, महेश-रमेश, राजू-हरिलाल, राधेश्याम-रामदयाल, विकास गोरधन, शुभ-राजू को सेवा से बर्खास्त किया गया।

अंसार मसीता द्वारा कार्य स्थल पर अनुपस्थित रहने एवं कीटनाशक दवा प्रभारी अजय-रामलाल हाड़े द्वारा उपस्थिति पंजी में कांट-छांट करने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। होमगार्ड कॉलोनी में इमरान खान द्वारा कचरा एवं गंदगी करने पर 500 रूपये का जुर्माना किया गया।इसके अलावा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के अनुपस्थित 61 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एक दिवस का वेतन काटा गया।

Next Post

नशेड़ी पति का खौफनाक कदम, विवाद के बाद पत्नी को पीट-पीटकर किया अधमरा

Tue May 5 , 2026
छिंदवाड़ा: चांद थाना क्षेत्र के परसगांव सर्रा में एक पति ने शराब के नशे में विवाद कर पत्नी का घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी अनुसार सुकन्या पति धनसु चौरिया उम्र 38 साल परसगांव सर्रा की रहने वाली […]

You May Like

मनोरंजन