नशेड़ी पति का खौफनाक कदम, विवाद के बाद पत्नी को पीट-पीटकर किया अधमरा

छिंदवाड़ा: चांद थाना क्षेत्र के परसगांव सर्रा में एक पति ने शराब के नशे में विवाद कर पत्नी का घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी अनुसार सुकन्या पति धनसु चौरिया उम्र 38 साल परसगांव सर्रा की रहने वाली है।

दोपहर को पति ने शराब के नशे के पत्नी से जमकर विवाद किया। विवाद के दौरान उसने लकड़ी का पट्टी उठाकर पत्नी के सिर में दे मारा। इस हादसे में पत्नी को सिर में गंभीर चाटें आई है। परिजन महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Next Post

​दोहरी मार: 40 डिग्री पारा और कटी बिजली, चोरों ने 18 खंभे काट कर छीना ग्रामीणों का चैन

Tue May 5 , 2026
सीहोर: इछावर क्षेत्र में चोरों ने सुनियोजित तरीके से बिजली विभाग को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया. हालियाखेड़ी और मोलगा क्षेत्र में 18 बिजली खंभों को काटकर गिरा दिया गया और लाखों रुपये के बिजली तार चोरी कर लिए गए. इस घटना के बाद दर्जनों गांव अंधेरे […]

You May Like