‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र रिलीज़

मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) ‘पति पत्नी और वो दो’ के मेकर्स टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा का टीज़र जारी कर दिया है।
‘पति-पत्नी-और-वो’ की क्लासिक कहानी को एक नए अंदाज़ में पेश करते हुए, ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र दर्शकों को ‘पतियों’ की दुनिया यानि ‘पतिवर्स’ में फिर से ले जाता है। इस बार कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ा गया है। आयुष्मान खुराना, प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपनी जिंदगी में मची उथल-पुथल से जूझते दिखते हैं। हालात तब और बिगड़ जाते हैं, जब वे एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंस जाते हैं।

इन महिलाओं के किरदार में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आएँगी। बढ़ती गलतफहमियों के बीच जब मामला पूरी तरह उलझ जाता है, तब विजय राज एक पुलिस अधिकारी के रूप में एंट्री लेते हैं और कहानी में और भी मज़ेदार मोड़ आ जाता है। गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी ‘पति पत्नी और वो दो’ का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। इस फिल्म को भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने निर्मित किया है, जबकि इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा हैं। यह फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Next Post

रोज़ सरदाना ने 'मार डाला’ पर डांस कर माधुरी दीक्षित को दिया ट्रिब्यूट

Mon Apr 20 , 2026
मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री रोज़ सरदाना ने अपनी आने वाली फिल्म इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ज़ॉम्बीज़ का गाना ‘मार डाला’, के जरिये धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित को ट्रिब्यूट दिया है। रोज़ सरदाना, फिल्म भूल भुलैया 3 में माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आई थीं। वह अब […]

You May Like