ग्रामोदय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर विशिष्ट व्याख्यान

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आज सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डा. हेमेंद्र कुमार सिंह ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने भारत में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की आवश्यकता एवं इसके घटक पर विशेष प्रकाश डाला। व्याख्यान में कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो नंदलाल मिश्रा का अतिथि वैशिष्ट्य तथा प्रो वाई० के० सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। कला संकाय में आयोजित इस विशेष व्याख्यान में बी.एड., एम.एड., बी.एल.एड एवं आइ. टी‌ .ई .पी .(बीए. बी.एड.बी.एस. सी. बी.एड.) के छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्य डॉ० आशा शर्मा , डॉ० श्याम सिंह गौर, डॉ० प्रमोद शुक्ल, डॉ० नीलम सिंह परिहार, डॉ० फौजिया बानो, शिवप्रकाश यादव, विपिन कुमार नामदेव एवं शोध छात्रों ने सहभागिता की।बी. एड. एवं आइ. टी. ई.पी. के पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ० श्याम सिंह गौर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Next Post

डायल-112 एफ आर व्ही ने महिला को अस्पताल पहुँचाया

Wed Jan 1 , 2025
खंडवा। थाना खालवा क्षेत्र अंतर्गत रात्रि में अज्ञात कारणों से एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। सूचना मिलने पर डायल-112 एफ आर व्ही ने महिला को अस्पताल पहुँचाया। घटना जिले के थाना खालवा क्षेत्र के लखनपुर बंदी गाँव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन […]

You May Like