इंदौर: तिलकनगर थाना क्षेत्र की एक निजी कंपनी में मटेरियल ऑडिट के दौरान चोरी का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि कंपनी में तैनात गार्ड ही समय-समय पर सामान चुराता रहा.
तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि रिंग रोड स्कीम-94 स्थित जानंसन लिफ्ट ग्लोबल पैराडाइज कंपनी में ऑडिट किया था, जिसमें स्टोर से कई सामग्री कम मिली. शक होने पर जब परिसर और स्टोर के सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो फुटेज में गार्ड पवन गाडगे चोरी करते नजर आया.
आरोपी ने फिलर वेट लीड, वेट फॉर लोड टेस्ट, 10 किलो के फिलर वेट, ब्रेक क्वाइल, ट्रांसफार्मर, व्हील शाफ्ट और आरआर क्वाइल समेत करीब 80 हजार रुपये का माल चोरी किया. कंपनी प्रतिनिधि दीपक सनोटिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी और पूछताछ की जा रही है.
