
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गंगवारा के सर्रा पडरई मे दूषित पानी के सेवन से एक महिला और 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुंए का पानी पीने के बाद कल रविवार रात को एक गर्भवती महिला और एक अन्य पांच साल के बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दोनो की उपचार के दौरान ही मौत हो गई। वही दूषित पानी के सेवन से तीन दर्जन लोग प्रभावित हुए। आज सोमवार को सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर सर्रा पडरई पहुंच गए। जहा पर स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल परिसर मे शिविर के माध्यम से प्रभावित लोगो का उपचार शुरू किया और गंभीर दो बच्चो को सागर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। कुए के पानी का सेम्पल लेकर दवा का छिड़काव भी कराया गया। चिकित्सको के अनुसार स्थिति नियंत्रण मे है और प्रभावितो के स्वास्थ्य मे सुधार भी आ रहा है।
