फैशन के मंच से दिया स्वच्छता का संदेश

इंदौर: शहर को स्वच्छता और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम एवं डीएसआईएफडी द्वारा रिड्यूज, रियू•ा, रिसायकल (आरआरआरथीम) पर आधारित एक अनूठा स्ट्रीट फैशन वॉक का आयोजन 56 दुकान क्षेत्र में किया गया.कार्यक्रम में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल एवं अपर आयुक्त प्रखर सिंह की विशेष उपस्थिति में स्ट्रीट फैशन वॉक का आयोजन 56 दुकान क्षेत्र में हुआ.

इस अवसर पर री यूज कपड़े से बनी राजवाड़ा की कलाकृति का लोकार्पण किया गया. आयोजन ने फैशन को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रभावी प्रयास किया. अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि इस फैशन वॉक का मुख्य आकर्षण वेस्ट कपड़ों एवं रीसायकल्ड मटेरियल से तैयार किए गए आकर्षक, इनोवेटिव एवं स्टाइलिश परिधान रहे. प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता से यह सिद्ध किया कि जिसे हम सामान्यतः कचरा समझते हैं, वही सही सोच और प्रयास से फैशन का नया ट्रेंड बन सकता है.

नंबर वन शहर बनाने का संकल्प लिया
इस आयोजन के माध्यम से रिड्यू•ा, रियू•ा, रिसायकल के सिद्धांतों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश आमजन तक पहुंचा. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने इंदौर को पुनः स्वच्छता में देश का नंबर 1 शहर बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों एवं शहरवासियों की सहभागिता रही. क्रिश्चियन एमीनेंट कॉलेज और डीएसआईएफडी संस्थान के सहयोग से आयोजित यह पहल केवल एक फैशन वॉक नहीं, बल्कि एक जागरूकता अभियान के रूप में सामने आई

Next Post

ट्रक चालकों पर जानलेवा हमला करने वाले एक नाबालिग सहित सात आरोपी गिरफ्तार

Sun Mar 22 , 2026
रतलाम:बिलपांक थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलपांक फंटे पर ट्रक चालकों के साथ हुई मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना चाय पर छिड़ी बहस से हुई थी। हमले में […]

You May Like