
कुक्षी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए
कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं उन्होंने कहा ,70 साल तक कांग्रेस ने राज किया लेकिन किया कुछ नहीं यहां तक सरदार सरोवर बांध का काम भी भाजपा सरकार को पूरा करना पड़ा। उन्होंने कहा आज दूध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से 25 गाय के दूध उत्पादक गोपालक को 25% अनुदान दिया जाएगा 55 साल में गेहूं का मूल्य 500 रू क्विंटल था आज हमारी सरकार 2600 रू क्विंटल दे रही है साथ ही कुक्षी विधानसभा को 6 सौगातें दीं जिनमें कुक्षी पश्चिमी बाईपास रोड, नगर के गुरूपद पंप से बाईपास चौराहे तक वॉकिंग रोड, कापसीपुरा पुल, देशवालिया से खंडवा रोड लिंगवा से पूरा 2 किमी रोड निंबोल से कांकड़ तक 2 किमी रोड की सौगाते दी. कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा संस्थापक सदस्य डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी,पं. दिनदयाल उपाध्याय और मां भारती का पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया गया मुख्यमंत्री का स्वागत पांचों मंडलाध्यक्ष ने 51 किलो की पुष्प माला पहनाकर किया स्वागत भाषण चंचल पाटीदार ने दिया।कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने भी संबोधित किया।मंचासीन अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा,पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, जिला पंचायत सदस्य दरियावसिह जमरा,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश धाडीवाल,डॉ राज बर्फा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान, विरेन्द्र सिंह बघेल, वरिष्ठ नेता गणेशभाई जिराती विक्रम रावत मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री ओपी पाटीदार ने किया इस अवसर पर कुक्षी विधानसभा के सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।
