चावल, चीनी, दालों में तेजी, गेहूं नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। चावल के साथ दालों और चीनी में भी तेजी रही। वहीं, गेहूं में गिरावट देखी गयी। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत तीन रुपये बढ़कर 3,850 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 16 रुपये सस्ता हुआ और 2,798 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। आटे के भाव में टिकाव रहा। दाल-दलहनों में तेजी रही। तुअर दाल की औसत कीमत 52 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 20 रुपये और उड़द दाल 18 रुपये महंगी हुई। चना दाल का भाव नौ रुपये और मसूर दाल का सात रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 71 रिंगिट की मजबूती के साथ 4,499 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 2.61 प्रतिशत की बढ़त में 67.33 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल औसतन 139 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 96 रुपये और पाम ऑयल की 87 रुपये बढ़ी। वनस्पति में 57 रुपये की तेजी रही। सोया तेल की कीमत चार रुपये और सरसों तेल की तीन रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 29 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 10 रुपये महंगी हुई।

Next Post

पश्चिम एशिया की चिंता में शेयर बाजारों में फिर बड़ी गिरावट

Wed Mar 11 , 2026
मुंबई, 11 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 1,342.27 अंक (1.72 प्रतिशत) लुढ़ककर 76,863.71 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी […]

You May Like

मनोरंजन