भोपाल:सुभाष नगर स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स के पास एक युवक शाकिब खान पर जानलेवा हमला हुआ था। पीड़ित के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर आकाश सोनी उर्फ़ आकाश नेपाली ने गर्दन और पीठ पर छुरी से वार किया, वहीं साथी सोहेल ने पैर में मारा। जबकि देवेंद्र नामक युवक बीच-बचाव में घायल हुआ।
पुलिस ने CCTV फुटेज, मुखबिर और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी आकाश नेपाली को राजीव नगर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लोहे की छुरी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस टीम की तत्परता से बड़ी वारदात टली।
