बारातियों से भरी लोडिंग ​पिकअप पलटी, 20 घायल

शिवपुरी: बारातियों से ओवरलोड भरी लोडिंग पिकअप गाड़ी फोरलेन हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 बाराती घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक दिनारा में कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे पर निजी यूनिवर्सिटी के पास बारातियों से भारी लोडिंग पिकअप गाड़ी पलट गई।

हादसे में रोशन (18) पुत्र राकेश आदिवासी, अरुण (18) पुत्र ओमकार आदिवासी, श्रीचंद (7) पुत्र विजय आदिवासी, संतोष पुत्र खुमान आदिवासी, सुखदेव पुत्र आम प्रसाद आदिवासी, ईश्वर लाल, बंटी पुत्र सुम्मा आदिवासी, मौसम पुत्र ईश्वर दयाल, रामनिवास पुत्र भगवानलाल आदिवासी, मोजा पुत्र बादाम आदिवासी, कचरा पुत्र गिरवर आदिवासी, छोटू पुत्र सिरनाम आदिवासी और बीनू आदिवासी घायल है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया। कुछ को मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए। 4 बारातियों की हालत गंभीर है। आदिवासी बस्ती से बारात झांसी जा रही थी।

Next Post

कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या पांच हजार के पार

Fri Jun 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता) देशभर में कोराना संक्रमण के 464 सक्रिय मामले बढ़ने के साथ कुल सक्रिय मामलों की संख्या शुक्रवार सुबह बढ़कर 5364 तक पहुंच गयी। पिछले 24 घंटों में इसके संक्रमण से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 55 पहुंच गयी है। केंद्रीय […]

You May Like