मोहल्लो में जितने घर,उतने गड्ढे पीएनजी गैस पाइप के संविदाकार की मनमानी

सिंगरौली । नगर पालिक निगम क्षेत्र सिंगरौली के जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित ऐसे कोई मोहल्ला नही है, जहां पीएनजी गैस पाइप कनेक्शन न हुआ हो,अपवाद स्वरूप अलग बात है। बात हो रही है पीएनजी गैस पाइप कनेक्शन के लिए सड़को में खोदे गये सड़को का है। जहां करीब पॉच महीने बाद भी संविदाकार गड्ढों का मरम्मत नही किया है।

दरअसल जिला मुख्यालय बैढ़न के गनियारी, ताली, बलियरी समेत आसपास एवं अन्य मोहल्लों में पीएनजी गैस पाइप का कनेक्शन संविदाकार ने किया है। किंतु आरोप है कि पीएनजी संविदाकार के द्वारा घरों में कनेक्शन देने के बाद खोदे गये गड्ढो को आज तक सुधार नही किया। जिससे गड्ढे धीरे-धीरे टूट कर बड़े होते गये और अब ताल तलैया में तब्दील होते गये। आलम यह है कि वार्ड क्रमांक 41 गनियारी मुख्य बस्ती मार्ग के अलावा विश्वकर्मा मोहल्ला समेत अन्य बस्तियों में गड्ढों की भरमार हो गई है। जितने मकान हैं, उतने गड्ढे हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि संविदाकार घरों में पीएनजी गैस कनेक्शन करने के बाद गड्ढो को भरने के लिए कभी आया ही नही है। जिसके कारण आये दिन स्कूटी एवं वाहन चालक सामने से आ रहे वाहनों को साइड देते वक्त दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं। यह समस्या पिछले तीन-चार महीने से बनी हुई है। शिकायत के बावजूद संविदाकार पर कोई असर नही पड़ रहा है। रहवासियों ने आगे कहा कि महापौर से कोई मतलब नही रह गया है, वे सीधी जाकर समस्या देखती हैं, लेकिन नगरीय क्षेत्र के जर्जर सड़को की समस्या नही दिखती हैं।

Next Post

भोपाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने मीडिया को दी बाइट, सेवा संकल्प अभियान पर रखी बात

Sat Sep 26 , 2026
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से प्रेरित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर जानकारी साझा की। खण्डेलवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश में 17 सितंबर […]

You May Like