“वेद नहीं मानोगे तो बच्चे जावेद-नावेद बनेंगे” — बागेश्वर बाबा

ग्वालियर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का वेदों और सनातन पर दिया गया एक बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जो लोग वेदों को नहीं मानेंगे, उनके बच्चे जावेद और नावेद बन जाएंगे।मीडिया से बातचीत में जब धीरेंद्र शास्त्री से बागेश्वर धाम में वेद विद्या को बढ़ावा देने की योजना को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम में वेद विद्या के प्रचार-प्रसार के लिए गुरुकुलों की स्थापना की जाएगी।

उनका मानना है कि सनातन परंपरा को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम गुरुकुल शिक्षा पद्धति है, जहां बच्चों को संस्कार, शास्त्र और परंपराओं की गहन शिक्षा मिलती है। बागेश्वर बाबा ने कहा कि भोजन एक दिन तक साथ देता है, पानी एक घंटे तक टिकता है, लेकिन विद्या जीवन भर काम आती है। इसी संदर्भ में उन्होंने वेद-पुराणों को न मानने वालों को नसीहत देते हुए विवादित टिप्पणी की और कहा कि भविष्य में वेदों से दूर रहने वालों की पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक पहचान खो सकती है।

धीरेंद्र शास्त्री ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ एक स्थान तक सीमित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य देशभर में गुरुकुलों की स्थापना करना है, ताकि सनातनी परिवारों के बच्चे पारंपरिक शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपनी जड़ों से जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि यदि भारत को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना है, तो इसके लिए साधु-संतों की भूमिका और धार्मिक संस्थानों की सक्रियता जरूरी है।

उन्होंने यह भी बताया कि छतरपुर में बागेश्वर धाम से जुड़े सुंदरकांड कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत को हिंदुत्ववादी विचारधारा से भरने का एक रास्ता साधु-संतों का कमंडल और बागेश्वर धाम का सुंदरकांड मंडल है। उनके अनुसार, धार्मिक आयोजनों और आध्यात्मिक गतिविधियों के जरिए समाज में संस्कारों का विस्तार किया जा सकता है।

Next Post

अवमानना मामले में गृह विभाग के पीएस सहित अन्य से जवाब तलब

Fri Jan 16 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने एक अवमानना मामले में अभियोजन संचालनालय व अन्य से पूछा है कि पूर्व आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया। जस्टिस डीडी बंसल की एकलपीठ ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे और अभियोजन संचालनालय के डायरेक्टर बीएल प्रजापति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा […]

You May Like