बारह दिवसीय पुस्तक मेला आज से शुरू

जबलपुर: शहर के हृदय स्थल गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आज शाम 6 बजे बारह दिवसीय पुस्तक मेला शुरू होगा। जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार को मेला दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा, जबकि सप्ताह के शेष दिनों में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक इसका संचालन होगा। जिला प्रशासन द्वारा तीसरे वर्ष आयोजित इस मेले में निजी स्कूलों की सभी किताबें उपलब्ध होंगी। पाठ्य पुस्तकों, कापियों और गणवेश के लिए करीब 70 स्टॉल लगाए गए हैं।

इस बार भी बुक बैंक का स्टॉल और पुरानी पुस्तकों का संग्रहण एवं वितरण व्यवस्था की गई है। मेलों के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसके अलावा मेला स्थल पर बच्चों के मनोरंजन और व्यंजनों के स्टॉल भी उपलब्ध रहेंगे। बच्चों और अभिभावकों के मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने मंगलवार शाम मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Next Post

शिवपुरी के होटल में घरेलू गैस से बनते मिले समोसे-गुजिया, टीम बिना कार्रवाई लौटी

Wed Mar 25 , 2026
शिवपुरी: खाद्य विभाग की टीम को शिवपुरी के चड्डा होटल में घरेलू एलपीजी गैस के दुरुपयोग की जांच के दौरान होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों पर समोसे और गुजिया बनते हुए मिले। टीम ने जब सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, तो होटल संचालक दीपक शर्मा ने विरोध करते […]

You May Like