वीआईपी रोड पर दो सौ साल पुराना पेड़ गिरा

चार लोग घायल महिला और बालक की हालत गंभीर
इंदौर: एयरपोर्ट रोड स्थित नृसिंह वाटिका के पास शुक्रवार रात एक करीब दो सौ साल पुराना पिपल का विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वहां से गुजर रहे राहगीर इसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक ठेला चालक, एक वाहन चालक, एक महिला और एक नाबालिग बालक शामिल हैं. सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां महिला और बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

एरोड्रम थाना क्षेत्र की वीआईपी रोड स्थित वर्षो पुराना एक पीपल का पेड़ गिरने के बाद सबसे पहले स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पास के पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला और बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों का उपचार आईसीयू में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही एरोड्रम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरते हुए लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया, और नगर निगम की टीम को राहत कार्य के लिए सूचना दी, मगर नगर निगम की टीम को आने में काफी समय लग गया.

जिससे गिरे हुए पेड़ के कारण यातायात कई घंटों तक बाधित रहा. कैसे तैसे पुलिस ने मोर्चा संभाला बाद में आई निगम की टीम ने गिरे हुए पेड़ को अलग कर रास्ता साफ किया. स्थानीय रहवासियों ने निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताई और मांग की कि शहर में ऐसे पुराने और कमजोर हो चुके पेड़ों की समय-समय पर जांच और छंटनी की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके

Next Post

बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन स्पर्धाओं में स्कोरिंग प्रणाली की करेगा जांच

Sat Apr 5 , 2025
बीजिंग, (वार्ता) विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) मई 2025 से शुरू होने वाले 10 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में एक नई स्कोरिंग प्रणाली का परीक्षण करेगा। परीक्षण नियमों के तहत, मैच बेस्ट-ऑफ-थ्री गेम के रूप में खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक गेम 15 अंक तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी द्वारा जीता जाएगा। यदि 14-14 […]

You May Like