असामाजिक तत्वों ने दुकान में की तोड़फोड़, लूटपाट कर लगाई आग

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित शंकर मंदिर के पास संचालित मो. इस्तियाक कूलर वाले की दुकान पर शनिवार शाम लगभग 5 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला बोल दिया। उन्होंने दुकान में घुसकर सामान की तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट की और दुकान में आग लगा दी। घटना के दौरान दुकान में रखे तकिए, गद्दे और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई, वहीं सीसीटीवी कैमरे की वायर तोड़कर डीव्‍हीआर भी साथ ले गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम कमलेश पुरी एवं कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आग पर काबू पाते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और दुकान में रखे बचे हुए सामान को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

मप्र में अपराध नियंत्रण से आगे बढ़कर अब विश्वास आधारित पुलिसिंग

Tue Oct 7 , 2025
भोपाल। प्रदेश की कानून-व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल में प्रदेश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में डीजीपी ने परंपरागत पुलिसिंग से आगे बढ़कर विश्वास आधारित पुलिसिंग पर रोशनी डालते हुए […]

You May Like