
जबलपुर। शहर एवं ग्रामीण अंचल में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
बरेला पुलिस ने बताया कि गौर नदी पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल नेमचंद सेन 60 वर्ष निवासी ग्राम खुक्खम थाना कुण्डम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के नेमचंद सेन की मौत हो गई। इसी प्रकार मझगवां पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह केस लाल रजक 57 वर्ष निवासी ग्राम नंुजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चौराहा प्रतापपुर में अगरिया तरफ से आ रही बुलेरो क्रमांक एमपी 20 सीएल 0426 के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी स्कूटी में सामने से टक्कर मार दिया जिससे वह गिर गया उसे चोटें आ गई। इसी प्रकार ओमती पुलिस ने बताया कि अरबाज शेख 26 वर्ष निवासी डॉ. बटालिया के सामने मासूम का बाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि फुफ्फा का लड़का एहतेशाम रजा 32 वर्ष निवासी नया मोहल्ला ओमती का चेतक वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यु 7148 से घर आ रहा था जिसे मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड जेड 6308 के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुये एहतेशाम की चेतक मोटर सायकल में तेज गति लापरवाही से चलाते हुये एहतेशाम की चेतक में वायें तरफ से टक्कर मार दिया जिससे एहतेशाम चेतक सहित गिर गया जिसे सिर एवं शरीर में चोट आई है।
