
भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब से भरी कार को जब्त किया है. आरोपी चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है. कार सहित पकड़ी गई 187 लीटर शराब की कीमत करीब 8 लाख रूपये आंकी गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना हबीबगंज पर संदिग्ध कार में अवैध शराब को ले जाए जाने की सूचना मिली थी. कार चालक शाहपुरा से 12 नम्बर स्टाप हबीबगंज की ओर जा रहा था. इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दी, जिसकी भनक कार चालक को लग गई और वह कार वहीं छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर कार की तलाश करते हुए 21 कार्टून में शराब रखी कुल 187 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमती करीबन एक लाख पंन्द्रह हजार रूपये और कार को जब्त कर लिया.
प्रकरण में फरार आरोपी वाहन चालक के खिलाफ थाना हबीबगंज में आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फरार चल रहे आरोपी चालक की तलाश में एक टीम गठित कर दबिश दे रही है.
