नर्मदा लाइन में लीकेज से पानी की बर्बादी, 15 फीट ऊंची उठी धार

इंदौर। इंदौर बायपास स्थित रिसॉर्ट के पास नर्मदा जलप्रदाय लाइन में लीकेज होने से पानी की तेज धार करीब 15 फीट तक आसमान में उठती दिखाई दी। लीकेज के कारण बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहता रहा और हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। पानी की ऊंची उठती धार देखकर इस मार्ग से गुजरने वाले लोग भी हैरान रह गए।

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब कम बारिश के कारण इंदौर में आने वाले महीनों की पेयजल व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है।

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत

Thu Oct 15 , 2026
सतना: जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना सामने आई। महुआ डांडी बैरियर के आगे सुबह करीब 11:45 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार पांच वर्षीय मासूम बच्चे की घटनास्थल पर […]

You May Like

Play sound