जेके पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी जिले में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तय्यबा से जुड़े एक लॉजिस्टिक सपोर्ट मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी के धर्मसाल थाने में दर्ज आतंकी मॉड्यूल मामले की आगे की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गिरफ्तार तीनों आरोपी कोट चरवाल के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान मोहम्मद आजम, जाकिर हुसैन और मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। इन पर प्रतिबंधित संगठन के आतंकवादियों को शरण देने और उनकी आवाजाही को सुगम बनाने का आरोप है।

प्रवक्ता के अनुसार, जांच में यह बात भी सामने आई है कि इन आरोपियों ने 2023 में रियासी के चासाना में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों को भी सहायता और आश्रय प्रदान किया था। इसके अलावा, आरोपियों ने राजौरी-रियासी जिलों और पीर पंजाल क्षेत्र से होते हुए शोपियां तक कई आतंकवादी समूहों को रसद कीसहायता दी और उनके आने जाने में मदद की थी।

जांच के दौरान गुरुवार को आरोपियों के खुलासे और निशानदेही पर एक पिस्तौल, एक मैगजीन, गोलियां और दो चीनी हथगोले (ग्रेनेड) बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी जांच और पूछताछ जारी है।

Next Post

तृणमूल का नाम-चिह्न फ्रीज़ कर मोदी को चुनाव आयोग ने दिया जन्मदिन पर तोहफा : कांग्रेस

Fri Sep 18 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस के नाम और उसके चुनाव चिह्न को, फ्रीज करने के निर्वाचन आयोग के फैसले की आलोचना करते हुए इस निर्णय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निर्वाचन आयुक्त की तरफ से जन्मदिन पर दिया गया तोहफा करार दिया। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोशल […]

You May Like