नदया गांव में दो गुटों में विवाद, ठाकुर परिवार ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के नदया गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। ठाकुर परिवार के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे और सीएसपी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।

ज्ञापन में बताया गया कि गांव में पाल समाज और ठाकुर परिवार के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस झगड़े में ठाकुर परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना में उनके लोग पिटाई का शिकार हुए, इसके बावजूद पुलिस ने केवल उन्हीं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

परिवार ने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही पुलिस पर लगाए गए पक्षपात के आरोपों से ग्रामीणों में असंतोष का माहौल बना हुआ है।

Next Post

पोहा ठेले वाले की दादागिरी, हार्डवेयर वाले ने गुस्से में कर दिया फायर

Fri Aug 29 , 2025
उज्जैन। दूधतलाई में पोहा का ठेला लगाने वाले गेंदालाल पिता भुवान प्रजापत निवासी राजेंद्र नगर ने प्लाईवुड हार्डवेयर दुकान में घुसकर संचालक अशोक को गालियां दी और सफाई करने वाले वाईपर से सिर में मार दिया इस पर गुस्साए संचालक अशोक ने लायसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने […]

You May Like