15 दिन में 240 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की सिफारिश

इंदौर. शहर में चलाए गए विशेष यातायात अभियान में महज 15 दिनों में पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 78 लाख 69 हजार रुपए से अधिक का समन शुल्क वसूल किया. अभियान के दौरान 19 हजार से ज्यादा चालान काटे गए, जिसमें सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट और नो पार्किंग को लेकर हुई.

पिछले दिनों चले इस अभियान में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के सबसे ज्यादा 10,970 चालान बनाए गए. इसके अलावा नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर 3,336, रेड लाइट जंप करने पर 990, नंबर प्लेट संबंधी उल्लंघन पर 1,314 और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने पर 622 चालान किए.

यातायात पुलिस ने इस दौरान तीन सवारी, ओवरलोडिंग, वन-वे उल्लंघन, सीट बेल्ट और अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की. प्रमुख चौराहों और सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाने और बिना फिटनेस/परमिट वाहनों पर भी शिकंजा कसा. वहीं लगातार नियमों की अनदेखी करने वाले 240 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा है. खास बात यह रही कि यातायात नियम उल्लंघन को लेकर महिलाएं और युवतियां भी शामिल रहीं, जिनके खिलाफ भी समान रूप से कार्रवाई की गई.

 

अभियान के दौरान सख्ती के साथ जागरूकता पर भी दिया जोर

यातायात डीसीपी राजेशकुमार त्रिपाठी का कहना है कि अभियान के दौरान सख्ती के साथ जागरूकता पर भी जोर दिया. इस अवधि में 51 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भी किए गए, वहीं 30 हेलमेट वितरण कार्यक्रमों के जरिए 4,220 हेलमेट बांटे गए. उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Post

आईपीएल मैच पर लग रहा था करोड़ों का सट्टा, दो सटोरिये गिरफ्तार

Sun May 17 , 2026
इंदौर. आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश कर दो सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. राऊ क्षेत्र के एक मकान से मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट के जरिए सट्टा लगाया जा रहा था. आरोपी पासवर्ड प्रोटेक्टेड ‘्रष्टष्ट३२’ एप्लीकेशन और ‘स्वास्तिक सॉफ्टवेयर’ के […]

You May Like