प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 7 करोड़ 91 लाख से बनेंगी 3 सड़कें

मुलताई। विधान सभा क्षेत्र के ग्रामो में विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेस 4 के तहत 7 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से 3 सड़को का निर्माण होगा।नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया

विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा क्षेत्र के ग्रामो में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण सड़क कुल 6.04 हेतु लगभग 7करोड़ 91लाख रुपए कि राशि स्वीकृति कराई है। जिसमे एनएच. 69 साबड़ी रोड से डोंगरपुर 1.33 किमी लागत लगभग 1करोड़ 86 लाख रुपए,

साबड़ी से साबड़ीढाना 1.45 किमी,2करोड़ 10 लाख रुपए तथा खल्ला से खल्लाढाना लम्बाई 3.26 किमी लागत 3करोड़ 94 लाख रुपए इस तरह कुल 6.04 किमी सड़क का लगभग 7 करोड़ 91 लाख रुपए से निर्माण होगा।स्वीकृति मिलने पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में गांवों को बेहतर सड़क उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। मुलताई विधानसभा में सड़क, सिंचाई, शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Next Post

अंतर-विभागीय समन्वय और कार्यकुशलता से बढ़ेगी सरकारी कार्यों की प्रभावशीलता: DIG सांघी

Mon Sep 14 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम्स, इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड नारकोटिक्स (एनएएसआईएन) के 65 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के लिए आयोजित दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 31 अगस्त से 12 सितंबर तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड वर्क प्रबंधन, […]

You May Like