दुकान पर गंदगी फैलाने से हुआ विवाद, ब्लेड से हमला कर दी जान से मारने की धमकी

इंदौर: पाटनीपुरा इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब दुकान पर गंदी चप्पल फेंकने की बात पर कहासुनी मारपीट में बदल गई. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.एमआईजी पुलिस ने बताया कि रात को लालापुरा, पाटनीपुरा क्षेत्र में हुई. 34 वर्षीय फरियादी हेमंत सूर्यवंशी निवासी 360/02 लालापुरा, पाटनीपुरा की दुकान पर सागर (रूस्तम का बगीचा, इंदौर) ने गंदी चप्पल फेंक दी. जब हेमंत ने इसका विरोध किया तो सागर, उसके भाई ऋषि उर्फ आलू, सुमित और उनकी मां सविता ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी.

विवाद बढ़ने पर सागर ने अपने पास से ब्लेड निकालकर हेमंत पर हमला कर दिया.जब उसकी मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी धमकी दी और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. फरियादी की शिकायत पर थाना एमआईजी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं

Next Post

बिहार भविष्य में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देगा : भूपति

Sun Feb 23 , 2025
पटना (वार्ता) भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी महेश भूपति ने बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हुए आज कहा कि यह प्रदेश भविष्य में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देगा। श्री भूपति ने शनिवार को पटना का दौरा किया और यहां […]

You May Like