मानवाधिकार आयोग ने मूक-बधिर दुष्कर्म मामले में गाजियाबाद प्रशासन से मांगा जवाब

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मूक बधिर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मृत्यु के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक और जिलाधिकारी को नोटिस भेजकर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
मूक और बधिर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की कथित मृत्यु से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने कहा कि पीडि़ता 21 अगस्त को गाजियाबाद जिले में अपने घर पर मृत पायी गयी थी। कथित तौर पर 18 अगस्त को जिले के लोनी इलाके में दो लागों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। मीडिया में 22 अगस्त को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता का दिल्ली के मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था। दोनों कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आयोग ने कहा कि यदि खबर सही है तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। मामले में आयोग ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और गाजियाबाद के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Next Post

साइबर सुरक्षा खतरों के समाधान के लिए प्रादेशिक सेना की ‘चुनौती’

Wed Aug 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 अगस्त (वार्ता) प्रादेशिक सेना रक्षा और साइबर सुरक्षा खतरों की चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास, भारतीय सेना अनुसंधान प्रकोष्ठ (आईएआरसी) और साइबरपीस फाउंडेशन के सहयोग से यहां ‘इंडियन आर्मी टेरियर साइबर क्वेस्ट 2025’ नाम की एक राष्ट्रीय स्तर की साइबर प्रतियोगिता ‘चुनौती’ का […]

You May Like

मनोरंजन