52 हजार 400 मीट्रिक टन यूरिया किसानों तक पहुंचा

जबलपुर: जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का भंडारण किया गया है तथा किसानों द्वारा भी अपनी आवश्यकता के अनुसार लगातार उर्वरक का उठाव किया जा रहा है। उप संचालक कृषि डॉ. एस के निगम ने बताया कि वर्तमान में जिले में 4 हजार 730 मीट्रिक टन यूरिया, 5 हजार 968 मीट्रिक टन डीएपी, 4 हजार 495 मीट्रिक टन एनपीके, 1 हजार 283 मीट्रिक टन पोटास एवं 10 हजार 786 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट मौजूद है।

उप संचालक कृषि के अनुसार इसमें से 2 हजार 166 मीट्रिक टन यूरिया, 2 हजार 044 मीट्रिक टन डीएपी एवं 1 हजार 045 मीट्रिक टन एनपीके सहकारी समितियों एवं डबल लाक केन्द्रों में उपलब्ध है। इन केन्द्रों से किसानों को इन उर्वरकों का नगद में वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 1 अप्रैल से अभी तक जिले में 52 हजार 400 मीट्रिक टन यूरिया, 19 हजार 755 मीट्रिक टन डीएपी, 9 हजार 087 मीट्रिक टन एनपीके का वितरण किसानों को किया जा चुका है।

Next Post

अब जब दूसरी बैठक हो तो प्रगति के साथ दिखे सुधार: कलेक्टर

Thu Sep 25 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को जिला साख समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक में स्वरोजगार योजनाओं के प्रेषित प्रकरणों को समय पर स्वीकृति देने तथा आवेदकों को ऋण वितरित करने के निर्देश बैंक अधिकारियों को दिये हैं।कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में बैंकों और स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित विभागों […]

You May Like