
भोपाल। ईंटीखेड़ी थाना प्रभारी आशीष सप्रे के विभागीय लाइन अटैच का आदेश मंगलवार को निरस्त कर दिया गया. एक दिन पहले ही सप्रे को लाइन अटैच किया गया था. भोपाल देहात क्षेत्र एसपी रामशरण प्रजापति ने लाइन अटैच के जारी आदेश को निरस्त किया है.
जानकारी सामने आई है कि आशीष सप्रे के लाइन अटैच की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. सप्रे पर हुई कार्रवाई को लेकर वह खुद अपनी सफाई देने के लिए एसपी कार्यालय सोमवार को पहुंचे थे. सप्रे पर एक विवादित जमीन के एक मामला और क्षेत्र में डीजल माफियाओं को समर्थन करने का भी आरोप है. विभाग ने अब सप्रे के पूर्व के आदेश को निरस्त कर दिया है.
