चावल, गेहूं नरम, चीनी मजबूत, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 20 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव घट गया। चावल के साथ गेहूं में भी गिरावट रही। वहीं, चीनी में तेजी का रुख रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का देख गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 45 रुपये गिरकर 3,868 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 12 रुपये सस्ता हुआ और 2,788 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 15 रुपये चढ़ गयी।

दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 11 रुपये बढ़ गयी। मसूर दाल 43 रुपये और तुअर दाल 25 रुपये सस्ती हुई। चना दाल की कीमत छह रुपये कम हुई। मूंग दाल पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़ी रही। स्थानीय बाजार में सोया तेल औसतन 107 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वनस्पति की कीमत 34 रुपये और सरसों तेल की आठ रुपये बढ़ गयी। वहीं, मूंगफली तेल 131 रुपये सस्ता हुआ। पाम ऑयल 37 रुपये और सूरजमुखी तेल 14 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 13 रुपये प्रति क्विंटल घट गया। वहीं, चीनी छह रुपये महंगी हुई।

Next Post

हरजाई मिल्खा सिंह और कृष चावला की भारतीय जोड़ी ने बालक वर्ग का टीम खिताब जीता

Sat Jun 20 , 2026
कोलंबो, 20 जून (वार्ता) हरजाई मिल्खा सिंह और कृष चावला की जोड़ी ने शुक्रवार देर शाम यहां रॉयल कोलंबो गोल्फ क्लब में आयोजित प्रतिष्ठित एपीजीसी जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप का बालक टीम खिताब भारत के नाम कर दिया। भारतीय जोड़ी ने कुल नौ-अंडर पार का संयुक्त स्कोर बनाते हुए दक्षिण कोरिया […]

You May Like