मुंबई की एक विशेष अदालत ने प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने वाले को कड़ी सजा सुनाई

मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई की विशेष अदालत ने प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बेचने के आरोप में मुंबई के एक दवा कारोबारी को 15 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

विशेष अदालत ने एक रासायनिक विश्लेषण रिपोर्ट के अलावा कई गवाहों की गवाही के बाद उसे सजा सुनायी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार शाकिर रेतीवाला उपनगर के कुर्ला इलाके में दोषी दवा की एक दुकान चलाता था। वह प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप के अलावा बिना डॉक्टर के पर्चे के युवाओं को नींद की गोलियां भी बेच रहा था। उसे फरवरी 2020 में एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर इकाई ने गिरफ्तार किया था। उसके दुकान से कफ सिरप की 400 बोतलें और घर से 6640 बोतलें बरामद हुई थीं।

 

 

Next Post

एलओसी पर संदिग्ध हलचल के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान

Wed Nov 19 , 2025
श्रीनगर 19 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में बुधवार की सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संदिग्ध हलचल के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि एलओसी के पास हलचल देखने के बाद सेना ने कमलकोट इलाके में ऑपरेशन शुरू […]

You May Like