सिंगरौली: पुलिस चौकी निवास क्षेत्र के भरसेड़ी-बंजारी मार्ग पर गुरुवार शाम लगभग 6 बजे एक तेज़ रफ्तार टिपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में जारी है।
निवास पुलिस के अनुसार ग्राम हर्दी निवासी भुवनेश्वर सिंह (25), पिता जगन्नाथ सिंह, मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तभी भरसेड़ी के पास बंजारी मार्ग पर एक बेकाबू टिपर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम के आरक्षक प्रभात दुबे, मोहित सिंह और मंगलेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
