नयी दिल्ली/लंदन, (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को लंदन में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू सभ्यता की विचारधारा को वैश्विक संघर्षों के समाधान का आधार बताते हुए कहा कि दुनिया को मतभेदों के बजाय समानताओं पर ध्यान देना और ‘जियो और जीने दो’ की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
श्री भागवत ने कहा, “विविधता स्वाभाविक है। हमें विविधता के साथ रहना सीखना होगा। हमें अलगाव या संघर्ष पैदा नहीं करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि दुनिया बाहरी तौर पर भले ही बंटी हुई दिखे, लेकिन वास्तव में सभी एक-दूसरे से जुड़े हैं और यही हिंदू विचार का मूल है।
