पहाड़ी पर चढ़ते समय पीछे लुढ़का ट्रक, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

सतना: पहाड़ी पर चढ़ते समय ट्रक अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगा। जिसे देख जब चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया तो वह भी दगा दे गया। कोई रास्ता न देख चालक ने लुढ़कते ट्रक से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।मैहर में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि में एक सीमेंट से भरा ट्रक अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर पलट गया। यूपी 96 टी 2244 नंबर का बलकार ट्रक मैहर से बरही की ओर जा रहा था।

बताया गया कि पहाड़ी पर चढ़ते समय ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया। चालक महेश ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन ट्रक पीछे की ओर लुढ़कने लगा। चालक ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

सोमवार सुबह भी इसी तरह की एक घटना घटी थी। तब भी एक ट्रक पहाड़ी पर पीछे की ओर भागने लगा था। चालक की सूझबूझ से उस हादसे को टाला जा सका। हालांकि दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाएं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की जा रही है।

Next Post

ट्रक से बरामद हुईं चुराई गई 40 भैंस

Wed Aug 27 , 2025
सतना: दो भैंस की चोरी की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो भैंस चराने वाला गिरोह हत्थे चढ़ गया। चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने चुराई गई 20 लाख रु की भैंस बरामद कर ली। वहीं घटना में प्रयुक्त ट्रक को बरामद कर […]

You May Like