ग्वालियर की फैक्ट्री से ड्यूटी कर भिंड लौट रहे कर्मचारी की दुर्घटना में मौत

ग्वालियर: भिंड रोड पर जहां सोमवार सुबह दो लोगों की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हुई थी, उससे कुछ दूरी पर देर रात को भी एक बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने पर उसे जेएएच में भर्ती कराया गया। जहां उसने इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है।

पुलिस बाइक सवार को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस को इतना ही पता लगा है कि टक्कर मारने वाला वाहन काले रंग का था। पुलिस आगे लगे कैमरे भी खंगाल रही है। भिंड के दबोह निवासी प्रताप सिंह जाटव ग्वालियर की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। देर रात को वह ग्वालियर से वापस भिंड के लिए लौट रहे थे। अभी वह भिंड रोड पर पहुंचे थे कि कोई तेज रफ्तार वाहन उसे रौंदता हुआ भाग गया। घटना के बाद घायल को लोगों ने जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। साथ ही महाराजपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता लगा कि घायल ने इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया।

Next Post

बहन के घर भात देने जा रहे भाई की मौत, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दूसरा भाई घायल

Tue Apr 15 , 2025
भिंड: यूपी सीमा से सटे रोहानी जागीर गांव रोड पर एक मिट्‌टी से भरे ओवर लोड ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर दो सगे भाई अपनी बहन के घर भात देने के लिए यूपी से आ रहे थे। घटना के दौरान एक भाई की मौत हो […]

You May Like