DAVV के IET हॉस्टल में हुड़दंग मचाने वाले छात्रों पर कड़ा एक्शन, 25-25 हजार का जुर्माना और रिजल्ट पर रोक

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी विभाग के हॉस्टल में अर्धनग्न होकर डांस और तोड़फोड़ करने वाले छात्रों पर कार्रवाई तेज हो गई है. वीडियो के आधार पर 17 छात्रों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किया है और अब उनके अभिभावकों को विभाग बुलाया जा रहा है.

अब तक 4 छात्रों के अभिभावक विभाग पहुंचकर प्रबंधन से चर्चा कर चुके हैं. घटना को लेकर अभिभावक भी असहज नजर आए और बच्चों की हरकत पर कुछ कह नहीं सके. विभाग के डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बंसल के मुताबिक, छात्रों और उनके अभिभावकों से एफिडेविट लिया जा रहा है. इसमें यह शपथ ली जा रही है कि छात्र भविष्य में ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे विभाग की छवि खराब हो, वे समाजहित में कार्य करेंगे और नियमों का पालन करेंगे. प्रबंधन ने प्रत्येक छात्र पर 25 हजार रुपए की पेनल्टी भी लगाई है. साफ किया गया है कि पेनल्टी जमा किए बिना छात्रों का रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा. घटना के बाद छात्रों को परीक्षा से भी रोका गया था, हालांकि जांच पूरी होने के बाद उनके शेष पेपर दिलवाए जाएंगे.

Next Post

जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, वृद्ध महिला को अपने पास बैठाकर पिलाया पानी-छाछ

Tue May 26 , 2026
दमोह। मंगलवार को जनसुनवाई में चंडीचौपरा निवासी वृद्ध महिला हरीबाई साहू अपनी समस्या लेकर पहुंची. कलेक्टर ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वृद्ध महिला को स्वयं की कुर्सी के बाजू में बैठाया और पानी व छाछ पिलाकर उनकी परेशानी सुनी. कलेक्टर ने तत्काल दूरभाष पर थाना प्रभारी जबेरा विकास चौहान […]

You May Like

मनोरंजन