इंदौर:मांगलिया स्थित डिपो से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर सुबह से ही एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में तेजी से ईंधन भरा जा रहा है।
सुबह 8 बजे तक 60 से अधिक टैंकर विभिन्न पेट्रोल पंपों के लिए रवाना किए जा चुके हैं। डिपो पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।जिला प्रशासन की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें, क्योंकि जिले में किसी प्रकार की कमी नहीं है।
