दंपत्ति के एकाउंट से 1.70 लाख की ठगी, न मैसेज आया और न ही कॉल

ग्वालियर: एक दम्पत्ति के एचडीएफसी बैंक खातों से सायबर धोखाधड़ी के माध्यम से 1.70 लाख रूपये निकाल लिये गये। पति-पत्नी को इस ठगी का जब पता चला उन्होंने अपने बैंक खाते मोबाइल पर चेक किये। पीडि़त दंम्पत्ति की पहचान अरविंदसिंह परमार पुत्र विजेन्द्रसिंह परमार और उनकी पत्नी के रूप में हुई हैं। वह डीडी नगर स्थित एफएल-227 तोमर मेडीकल वाली गली, कुशवाह मार्के के निवासी है। उन्हें बैंक खाते चेक करने पर ठगी का पता चला।

दम्पत्ति के अनुसार उनके पास खातों से पैसे निकाले जाने का न तो कोई मैसेज आया और नहीं कोई कॉल। पैसे गायब होने का पता चलते ही अरविंद परमार तत्काल बैंक पहुंचे। उन्होंने अपने तथा अपनी पत्नी के खाते ब्लॉक करवा दिये। इसके बाद उन्होंने महाराजपुरा थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई। महाराजपुर थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में टीआई महाराजपुरा यशवंत गोयल ने बताया है कि सायबर ठगी की एफआईआर दज्र की गयी है। जिसमें खाते से 1.70 लाख रूपये गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

डॉक्टर ने अपनाई जैविक खेती, किसानों को भी कर रहे प्रेरित

Wed Mar 25 , 2026
जबलपुर: जिला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक डॉ आशुतोष अग्निहोत्री ने रासायनिक खाद और कीटनाशकों के दुष्प्रभावों को देखते हुए अपने फार्म में जैविक खेती अपनाई है। वे न केवल अपनी फसलों को सुरक्षित तरीके से उगाते हैं, बल्कि आसपास के किसानों को भी जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।