ग्वालियर: यदुवंशी समाज की पारिवारिक गोठ कैंसर पहाड़िया स्थित चित्रकूट धाम हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई जिसमें सभी समाज बंधुओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस परिवारिक गोठ के माध्यम से समाज के सभी युवाओं को नशे से मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं हाऊजी चेयर रेस के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। संयोजकों ने समाज बंधुओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद यादव, उपाध्यक्ष दीपक यादव, महिला उपाध्यक्ष कमला यादव, सचिव धर्मजीत यादव, कोषाध्यक्ष गौरव यादव सहित सैकड़ो समाज बंधु उपस्थित थे।
